सम्राट अशोक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले लेखक पर हो कार्रवाई : डाॅ. शर्मा

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मानवाधिकार फाउंडेशन ने सम्राट अशोक के खिलाफ नाटक में की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर लेखक दया प्रकाश सिंहा पर आइपीसी की धारा 295 के तहत कार्रवाई की मांग की है।

फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा ने कहा कि महान सम्राट अशोक के चरित्र को औरंगजेब के साथ जोड़कर टिप्पणी करना शर्मनाक है। यह कहना कि सम्राट अशोक ने अपने चरित्र को छुपाने के लिए धर्म का सहारा लिया है।

ऐसी टिप्पणी से दया प्रकाश सिन्हा के लेखक होने पर भी शक लगता है। उनको पद्मश्री एवं साहित्य पुरस्कार कैसे मिल गया। अगर गलती मिला भी है, तो उनके पास वह शोभनीय नहीं है, इसे तत्काल वापस लेना चाहिए।