ठकुरार गांव में हुई मारपीट मामले में अब तक गिरफ्तार नहीं हुए आरोपी, घायल पवन की हालत नाजुक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। रफीगंज थाना क्षेत्र के ठकुरार गांव में 12 मई की रात में हुई मारपीट में पिता पुत्र घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल पवन शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। पटना पीएमसीएच में आइसीयू में जीवन और मौत से जूझ रहा है। पवन ऑक्सीजन के सहारे जिंदा है। मारपीट करने वाले लोगों ने पवन के पिता रामराज शर्मा को भी पीटकर घायल कर दिया है। घायल पिता का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया गया है। घायल रामराज के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जिससे परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।

तिलक समारोह से लौट रहा था पवन

गांव के ही कमलेश शर्मा, रंजीत शर्मा, सेठ शर्मा, पिंटू शर्मा, राहुल शर्मा, राजू शर्मा (पांचों कमलेश के पुत्र), सौरभ कुमार, विमल शर्मा, विमल के पुत्र रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, अरुण शर्मा, अनुज शर्मा, अनिल का पुत्र चंदन कुमार, अरुण का पुत्र अंकि कुमार नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। रामराज ने पुलिस को बताया कि गांव में एक जगह तिलक समारोह था। उसमें उनका पुत्र पवन भी गया हुआ था।

तिलक से घर लौटने के दौरान आरोपितों ने उसपर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। सूचना पर जब हम पहुंचे तो हरबे हथियार से लैस आरोपितों ने उनपर भी हमला कर दिया। मारपीट का कारण पुराना विवाद पुलिस को बताया है।

इधर आरोपियों ने भी उलठा पवन के उपर ही छेड़खानी का मामला दर्ज करा दिया। एक आरोपी की पत्नी ने पवन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।