विशेष सदस्यता अभियान में ABVP ने बनाया छः हजार छात्र-छात्राओं को सदस्य

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। छात्र संगठन अभाविप ने विशेष सदस्य्ाता अभियान के तहत ओबरा, अम्बा, सिरिस, औरंगाबाद, देव, बारुण, मदनपुर, नवीनगर, गोह एवं देवकुंड के विभिन्न कोचिंग तथा स्कूलों में शिविर लगाकर करीब आठ हजार छात्र-छात्राओ को सदस्य बनाया।

अभाविप की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशिका सिंह ने बताया कि अभाविप 15 सितम्बर तक पूरे जिले में सदस्य्ाता अभियान चलाएगी। अभियान में 30 हजार छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 20 हजार छात्र-छात्राओं को सदस्य बनाया गया है। सदस्य्ाता प्रभारी विश्वजीत अभियान का नेतृत्व कर रहे है। कहा कि अभाविप छात्र-छात्राओं की पहली पसंद हो गई है। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अभाविप से जुड़ रही है। अभाविप हमेशा औरंगाबाद जिले में छात्रहित, समाजहित और आपदा के लिए लड़ रहा है। कोरोना की पहली लहर से लेकर दूसरी लहर तक अभाविप के सैकड़ों कार्यकर्ता जिले के हर स्थान और गांवों में लोगो की सेवा करने आगे आये और लोगो की सेवा की।

सेवा शिविर में भोजन कैम्प चलना हो या उनके बीच दवाई, मास्क आदि का वितरण करना हो। दूसरी लहर में जब लोग मर रहे थे, तब अभाविप के आरोग्य रक्षक मिशन में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गांव गाव जाकर लगभग 20 हजार लोगो की थर्मल स्कैंनिंग करना हो, आक्सीजन लेबल मापना हो या दवाई देनी हो। यह सब अभाविप ने किया। छात्रहित समस्या में चाहे वह प्राइवेट स्कूल की मनमानी का विरोध हो या छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय हो, अभाविप हमेशा छात्र हित के लिए आगे रहा है। कहा कि सदस्यता अभियान में जिले के सभी इकाई के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे हुए है। अभियान को सफल बनाने में हर्ष राज, अभिषेक पाठक, सौरभ सिंह चैहान, आलोक कुमार, अभय कुमार, कुणाल सिंह, विशाल, दिलीप, मयंक, अभिषेक आदि बढ़ चढ़कर लगे हैं।