विशेष अभियान में अभाविप ने अबतक 8 हजार नये सदस्य बनाए

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दुनिया के सबसे बड़े छात्र संगठन अभाविप ने विशेष सदस्यता अभियान के तहत जिले के ओबरा, अम्बा, औरंगाबाद, बारुण, मदनपुर, गोह एवं देवकुंड आदि क्षेत्र में विभिन्न कोचिंग संस्थानों में जाकर करीब आठ हजार छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ा है।

अभाविप यह अभियान 20 अगस्त से  5 सितम्बर तक पूरे जिले में चला रही है। अभियान में तीस हजार छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान का नेतृत्व जिला सदस्यता प्रभारी विशाल कुमार कर रहे है। अभाविप की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशिका सिंह ने बताया कि अभाविप छात्र छात्राओं की पहली पसंद हो गई है। बड़ी संख्या में छात्र और छात्राएं अभाविप से जुड़ रहे है। कहा कि अभाविप हमेशा औरंगाबाद जिले में छात्रहित, समाजहित और आपदा में लड़ता रहा है। कोरोना के पहले  से दूसरे लहर तक अभाविप के सैकड़ो कार्यकर्ता जिले के हर स्थान और गांवों में लोगो की सेवा करने में आगे आए और लोगो की सेवा की। सेवा शिविर में भोजन कैम्प चलाना हो या दवाई मास्क आदि का वितरण करना हो, यह सब काम अभाविप ने किया।

कोरोना की दूसरी लहर में जब लोग मर रहे थे, तब जिले में आरोग्य रक्षक मिशन में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लगभग बीस हजार लोगो की थर्मल स्कैनिंग, आक्सीजन नापने एवं दवाई देने का काम किया। छात्रों की समस्या चाहे प्राइवेट स्कूल की मनमानी का विरोध हो या छात्रों के साथ किसी तरह का अन्याय हो रहा हो, अभाविप हमेशा छात्र हित के लिए आगे आया। सदस्यता अभियान में जिले के सभी इकाई के कार्यकर्ता पूरे जोश और उत्साह के साथ लगे हुए है। अभियान में जिला संयोजक अभय कुमार यादव, अध्यक्ष विशाल रॉय, दिलीप, अतुल कुमार, शुभम शरण, अनिकेत सिन्हा, अजित कुमार वर्मा, विवेक, देव, संदीप, मदनपुर के कौशल राणा, देवकुंड के गौरव, अमरजीत, ओबरा के पिंटू, विकास, बारुण के ज्ञान रंजन, राहुल एवं गोह के श्रवण आदि बढ़ चढ़कर लगे हुए हैं।