औरंगाबाद के अभिषेक भारत साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के नबीनगर के जयहिंद तेंदुआ निवासी और यूपी के आजमगढ़ में ग्रामीण विकास अधिकारी के रुप में पदस्थापित साहित्यकार अभिषेक कुमार को अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव पर आयोजित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में अद्भुत-अकल्पनीय रचनाओं के लिए भारत साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महंथ सुधीर दास शास्त्री ने प्रदान किया। इस दौरान अभिषेक कुमार द्वारा लिखी गई पुस्तक अयोध्या के श्रीराम(राम राज्य की पुनर्स्थापना) का विमोचन अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने किया।

अभिषेक कुमार ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श एवं मूल्यों को जन-जन तक सहज और विभिन्न दृष्टान्तों के माध्यम से पहुंचाना है, जिससे हृदय में रामराज्य की पुनर्स्थापना हो जाये और व्यक्ति एवं समाज दोनों के सर्वांगीण विकास में सहायक बन सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव एवं सुरेश शौर्य प्रियदर्शी सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थें।