साले की शादी में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसें में मौत, एक अन्य घायल

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नबीनगर-अम्बा मुख्य पथ पर नबीनगर प्रखंड कार्यालय से कुछ दूर महुली के पास सोमवार की सुबह दो बाइकों में हुई आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

http://कार्तिक पूर्णिमा पर होगी पुनपुन की महाआरती

मृतक जसवंत सिंह नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतराइन का निवासी था। बताया जाता है कि जसवंत अपने साढू के साथ बाइक से चन्द्रगढ़ स्थित ससुराल ़जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ जिसमें दोनों साढू गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए नबीनगर रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरो ने जसवंत की हालत नाजुक बताते हुए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जसवंत को मृत घोषित कर दिया। वही साढू की हालत खतरें से बाहर बताई जाती है।


शादी का माहौल हुआ गमगीन-

गौरतलब है कि 24 नवम्बर को जसवंत के साले की तिलक आनी थी। शादी को लेकर घर मंे माहौल खुशियांे से भरा था। साले की शादी में ही शामिल होने वह साढू के साथ बाइक से चन्द्रगढ़ जा रहा था। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। हादसें के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पलक झपकते ही दामाद की मौत के बाद शादी वाले घर में अचानक कोहराम मचा है।