औरंगाबाद में हुआ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का शानदार स्वागत

औरंगाबाद/मदनपुर(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। केंद्रीय इस्पात मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद(आरसीपी) सिंह रविवार को एक दिवसीय दौरे पर औरंगाबाद आए।

सड़क मार्ग से मदनपुर से जिले में प्रवेश करते ही मंझौलिया मोड़, खिरियावां मोड़, शिवनाथ बिगहा मोड़, नीमा आंजन मोड़ और मनिका में सैकड़ों जदयू कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर केन्द्रीय मंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया। मंझौलिया मोड़ पर रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने घोड़ा और ढोल बाजे के साथ पुष्प गुच्छ देकर और माला पहना कर केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। वही खिरियावां मोड़ के पास जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रभात रंजन, व्यापार मंडल अध्यक्ष पियुष रंजन उर्फ रिशु सिंह एवं सामाजिक कार्यकर्ता पिन्टु सिंह के नेतृत्व में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर केन्द्रीय मंत्री द्वारा पुष्पांजलि अर्पित किया गया। साथ ही बड़ा माला पहना कर केंद्रीय मंत्री का सम्मान किया गया।

इसके बाद पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह की पत्नी डाॅ. निशा सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को उमगा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी बालमुकुंद पाठक, दिलीप पाठक, सतीश पाठक ने सूर्य मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज संघ द्वारा केंद्रीय मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में पिछले 10 वर्षों से महादलित, दलित एवं अल्पसंख्यक बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाने का काम कर रहे 28000 शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज को मिल रहे 11 हजार के मानदेय में बढ़ोतरी, विद्यालयों में समायोजन एवं अनुकंपा का लाभ देने की मांग शामिल है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद कुमार यादव, पूर्व विधायक ललन राम, जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव पटवर्द्धन, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह, जदयू के लोकसभा प्रभारी डाॅ. निर्मल कुशवाहा, अजय सिंह, बबलु सिंह, डीआरओ जितेन्द्र कुमार सिंह, बेरी के मुखिया प्रतिनिधि अखिलेश सिंह एवं अशोक कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मदनपुर के बाद केंद्रीय मंत्री देव सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका पुरजोर स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने देव सूर्य मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। देव के बाद केंद्रीय मंत्री औरंगाबाद आये।

यहां पार्टी के जिलाध्यक्ष विष्वनाथ सिंह के नेतृत्व में टार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका शानदार स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने शहर में कारगिल शहीद षिवषंकर गुप्ता, स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह, 1942 की अगस्त क्रांति के शहीद जगतपति कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सरदार पटेल, बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंहा, पूर्व मुख्यमंत्री सत्योंद्र नारायण सिंहा, महात्मा गांधी, डाॅ. अम्बेडकर, महाराणा प्रताप एवं भामा षाह के स्मारकों पर भी माल्यार्पण-पुष्पार्पण किया। औरंगाबाद में कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ओबरा एवं दाउदनगर होते राजधानी पटना के लिए रवाना हो गये। रास्तें में ओबरा एवं दाउदनगर में भी जदयू कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय मंत्री का शानदार स्वागत किया।