गोह के सरकारी अस्पताल से नही मिला ऑक्सीजन, दीवार गिरने से घायल दो वर्षीय मासूम की हुई मौत

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 )। गोह थाना क्षेत्र में मलहद पंचायत के चपरा गांव में शुक्रवार को एक घर का दीवार अचानक गिरने से एक दो वर्षीय बालक की मौत हो गयी। मृतक बिपिन कुमार रंजीत प्रजापति का पुत्र है। बताया जाता है कि दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बाहर रेफर कर दिया। इस दौरान बच्चें के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी लेकिन सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन नही मिला। इसके बाद परिजनों ने एक निजी अस्पताल से ऑक्सीजन की व्यवस्था की लेकिन काफी विलम्ब हो जाने के कारण बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई। लाचार व बेबस सिस्टम के कारण इस मासूम की जान चली गई। अगर समय रहते ऑक्सीजनमिल जाता तो शायद मासूम की जान बच जाती।