गोह में बोले जेपी नड्‌डा – जहां NDA है वहां विश्वास है, जहां NDA है वहां विकास है

औरंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने औरंगाबाद जिले के गोह में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहां NDA है वहां विश्वास है। जहां NDA है वहां विकास है। जहां NDA है वहीं आगे बढ़ने की ताकत है। श्री नड्‌डा गोह में भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा के पक्ष में चुनावी सभा करने गोह पहुंचे थे। उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पहले लाठी राज था। अब कानून का राज है। पहले दिन में चलने में लोगाें को डर लगता था, लेकिन अब रात में भी लोग आराम से सफर तय करते हैं। यह बदलाव एनडीए सरकार ने की है। अब हम बिहार को उद्यमी राज्य बनाएंगे। नौजवानों को रोजगार दिलाएंगे।

Jp Nadda At Goah Aurangabad

जेपी न‌ड‌्डा ने कहा कि पहले बिहार में तीन बेहतर अस्पताल थे, लेकिन मैंने अपने कार्यकाल में बिहार में 14 बड़े अस्पतालाें की स्वीकृति दी। हम काम पर विश्वास करते हैं। हम विकास पर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि 15 साल पहले 25 हजार करोड़ का छोटा बजट था। न रोड थी न गांवों में बिजली, लेकिन अब बिहार का बजट दो लाख 25 हजार करोड़ का हो चुका है। बिहार पूरी तरह से बदल चुका है। गांव-गांव बिजली और सड़क की सुविधाएं एनडीए सरकार की देन है।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा के पक्ष में वोट करने का अपील की। कहा कि दुनियाभर के देशों को भारत ने कोरोनाकाल में किया मदद, 4.5 लाख कोरोना कीट दे रहे जेपी नड्‌डा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोनाकाल में न सिर्फ अपने 125 करोड़ देशवासियों का हमने फिक्र किया, बल्कि दुनियाभर के 242 देशों का भी हमने ख्याल रखा। जरूरत की दवाएं, हर देश को दिया। आज भी भारत 4.5 लाख कोरोना कीट बनाकर दुनियाभर के देशों में जांच के लिए रोजाना भेज रहे हैं। भारत की दुनियाभर में शाख बड़ी है। भारत को अब लोग गर्व की नजर से देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 30 करोड़ गरीबों का जनधन खाता खुलवाया। जिसमें अब सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक अब पहुंचता है।