विभिन्न कांडों में फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर पुलिस ने विभिन्न कांडो में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि समकालीन अभियान में थाना कांड संख्या-89/20 आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के नामजद अभियुक्त चन्देलपुर गांव निवासी कविलाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वही कांड संख्या-137/21 के अभियुक्त बड़की छेछानी निवासी कमलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उसके घर से कुछ दिन पूर्व मदनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया था। बिहार मद्य निषेद्य उत्पाद अधिनियम-2018 के तहत अवैध शराब के कारोबार करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वह कई दिनों से फरार चल रहा था। वही कांड संख्या-143/21 के अभियुक्त दलेलचक गांव निवासी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उस पर मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज था।