सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया टीका

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के देखरेख में बुधवार को दोपहर में कई लोगों को कोविड-19 का वैक्सिन लगाया गया।

वही सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक जो भी लोग वैक्सिन नही लिए है वो अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जरूर ले।

इसका कोई साईड इफेक्ट नहीं है यह बिल्कुल सुरक्षित है और अफवाहों में चक्कर में न पड़े। इस मौके पर महामंत्री बबलू सिंह, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष रंजीत शर्मा के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।