रफीगंज नपं के मुख्य पार्षद के आवास पर कैम्प लगा वैक्सिन

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज नगर पंचायत की मुख्य पार्षद गायत्री देवी के आवास पर कैम्प लगाकर वार्ड-14 के लोगों को कोरोना वैक्सिन लगाया गया।

मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने वार्ड के निवासियों को घर घर जाकर वैक्सिन लगाने के लिए प्रेरित किया तथा कैम्प में लाकर वैक्सिन लगवाया। लोगों को समझाया कि कोविड-19 को हराना है, अपने एवं अपने परिवार को सुरक्षित करना है तो वैक्सीन जरूर लगवा लें। वैक्सीन को लेकर कुछ लोगों में हो रही भ्रांतियों को उन्होंने जागरूकता कर दूर किया।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन कैंप में 96 लोगों को वैक्सिन लगाया गया। शहर के सभी वार्ड में घूम घूम कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कैंप में 45 से ऊपर वाले व्यक्तियों को वैक्सिन लगाई गई। कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में कैंप लगाकर वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। इस मौके पर एएनएम कुमारी सुनीता सिन्हा, सेविका सोनम कुमारी, विकासमित्र श्यामा कुमारी, जितेंद्र कुमार, सोमनाथ, अजय कुमार, नीतू देवी, अशोक मेहता, सुनील मिस्त्री, रविन्द्र कुमार आदि ने हिस्सा लिया।