इंजिनियरिंग व मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना सराहनीय

औरंगाबाद(लाईव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य के इंजिनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में लड़कियों के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित किये जाने की घोषणा पर औरंगाबाद जिला जदयू ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

जदयू के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मेडिकल एवं इंजिनियरिंग जैसे शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसला राज्य के लिए एक सकारात्मक कदम है। कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा तकनीकी शिक्षा में बिहार की लड़कियों की सहभागिता दिलाकर ही बिहार की तरक्की और तस्वीर बदलेगी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह राज्य अब दुसरे राज्यों की तुलना में अभियंत्रण और चिकित्सा के क्षेत्र मेंएक विशिष्ट राज्य के रूप में जाना जायेगा। अब बिहार की बेटियों को अन्य राज्यों में मेडिकल एवं इंजिनियरिंग तकनीकी शिक्षा में नामांकन के लिए ठोकरें खाना नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री के इस बड़े फैसले से बिहार की खुशहाली के लिए दूरगामी परिणाम निकलेगा और यह राज्य के स्वास्थ्य संकट के निदान के लिए एक तरह से ब्रम्हास्त्र सिद्ध होगा।