पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जाप ने फूंका सीएम का पुतला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा परिषद ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार उर्फ गोलू यादव के नेतृत्व में नीतीश कुमार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।

गोलू ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी नीतीश कुमार के इशारे पर की गई है। यह किसी भी रूप में लोकतांत्रिक नहीं है। ऐसी घटनाओं से हमारा लोकतंत्र प्रभावित होता है। वही पैक्स अध्यक्ष सह प्रदेश महासचिव विजेंद्र कुमार यादव ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कोई जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करे और उसके एवज में उसे गिरफ्तार किया जाए, ऐसी घटना मानवता के लिए खतरनाक है।

ऐसे मामलों की पहले न्यायिक जांच के बाद ही कोई कार्रवाई होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो जन आक्रोश होना लाजमी है। इस इस मौके पर जिला महासचिव अशोक कुमार, सोनू भुइया, कारू कुमार, गुड्डू कुमार, पप्पू यादव, धमेंद्र कुमार, अनिल कुमार यादव, राजू कुमार आदि जाप कार्यकर्ता उपस्थित थे।