डीएम-एसपी ने किया लॉकडाउन के अनुपालन का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बुधवार को संयुक्त रुप से औरंगाबाद, रफीगंज, दाउदनगर, गोह, हसपुरा, और ओबरा में लॉकडाउन के अनुपालन का निरीक्षण किया।

इसी प्रकार दाउदनगर अनुमंडल के पदाधिकारियों द्वारा भी दाउदनगर, गोह, हसपुरा, और ओबरा प्रखंड का निरीक्षण किया गया।

ओबरा में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह, गोह में अपर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियव्रत रंजन, हसपुरा में भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं दाउदनगर में सब इलेक्शन ऑफिसर द्वारा लॉकडाउन का एनफोर्समेंट कराया गया। दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह ने बताया कि दाउदनगर प्रखंड में दो दुकानों को निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में सील भी किया गया है।