ओम प्रकाश सिंह सेतु को युवा जदयू का प्रदेश प्रवक्ता बनने पर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

liveindianews18

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 )। मदनपुर के जदयू कार्यकर्ताओ ने ओम प्रकाश सिंह सेतु को युवा जदयू का प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर बधाई दी है। युवा जदयू के कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व संसदीय दल के नेता राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह को धन्यवाद दिया है। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार मेहता ने ओमप्रकाश सिंह सेतु को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। बधाई देने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विशाल प्रताप सिंह, युवा जदयू के रोहतास जिला प्रभारी प्रदेश महासचिव अभय प्रताप सिंह, गुंजन कुमार सिंह, विश्वजीत विकास, राहुल कुमार सिंह, राहुल कुमार यादव, नीतीश कुमार वर्मा, बिट्टू कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, विक्की कुमार सिंह, देव प्रखंड अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, रफीगंज प्रखंड अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, जिला महासचिव गौरी कुमार पाल, राजीव कुमार पाल, नीरज कुमार यादव, नबीनगर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कुटुंबा के प्रखंड अध्यक्ष महेश शर्मा एवं दाउदनगर के प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार शामिल है।