26 अप्रैल को पटना नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे निगम कर्मचारी, कंकड़बाग में की बड़ी सभा

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने कंकड़बाग अंचल पर आम सभा किया गया। आम सभा में सर्वसम्मत ये निर्णाय लिया गया की 26 को नगर निगम मुखयालय पर प्रदर्शन में सभी कर्मी उपास्थित रहेंगे। स्थायी समिती की बैठक दो माह से नहीं किये जाने पर भी रोष प्रकट किया गया। समन्वय समिति ने स्थायी समिति की बैठक को भी घेरने का घोषणा कर रखा है।

कंकड़बाग अंचल के नगर प्रबंधक प्रकाश कुमार द्वारा क्षेत्र में भ्रमण नहीं किये जाने और कार्यालय में बैठकर काम का फर्जी रिपोर्ट देने का आरोप निगम कर्मियो ने लगाया। समन्वय समिति के बैनर तले दैनिक मजदूरों का स्थायीकरण करने,नीजीकरण को समाप्त करने सहित अन्य मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अगला आम सभा 22अप्रैल को पटना सिटी अंचल कार्यालय में होगा।

आम सभा को कंकडबाग अंचल के सन्तोष कुमार, शीत राम, मोती राम श्याम कुमार, रितेस कुमार, कमलेश राम, समन्वय समिती के देवेन्द्र प्रसाद, मदन शरन, सुजित पसवान, समन्वय समिति के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार, संयोजक रामयत्न प्रसाद ने सम्बोधित किया। सभा की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश सिंह और संचालन सहसंयोजक मंगल पासवान ने किया।