अभाविप ने मनाई गांधी-शास्त्री की जंयती

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ )। अभाविप के रफीगंज के चरकावां स्थित कार्यालय में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम में उपिस्थत छात्रों ने दोनों महापुरूषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम् सिंह और नगर मंत्री पप्पू यादव ने कहा कि दोनों महापुरूषों के विचारों का हमलोग सदैव पालन करते है। कहा कि दोनो महापुरुष महात्मा थे जिन्होंने अपना सारा जीवन सादगी से बिताया। अपना जीवन गरीबों की सेवा में लगाया। इस अवसर पर नगर सह मंत्री आरजु मिश्रा, हार्दिक सिंह राजपूत, आलोक चौरसिया, विक्की कश्यप, नगर कार्य समिति सदस्य प्रांशु सिंह(लाला), नगर सोशल मीडिया प्रभारी अमन कुमार, रोहन गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष विशाल कश्यप, सिद्धार्थ राय, राहुल शर्मा, पिंटू कुमार, अनिल शर्मा, सत्यम शर्मा, निखिल कुमार, प्रकाश गुप्ता एवं दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।