Goh में JDU की Meeting में सांगठनिक मजबूती पर हुई चर्चा

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। बैठक की की अध्यक्षता वशिष्ठ शर्मा ने की जबकि संचालन राकेश कुमार उर्फ सतीश ने किया।

बैठक में संगठन के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी में पुनः शामिल हुए पूर्व विधायक डॉ. रणविजय कुमार का स्वागत किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में गोह बिहार में पहला ऐसा प्रखंड होगा जहां जदयू का संगठन सबसे ज्यादा मजबूत होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। इस मौके पर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक प्रसाद, विनय सिंह, प्रमोद सिंह, साकेत शर्मा, नंदकिशोर मेहता, जदयू नेत्री पुष्पलता कुमारी, संजय शर्मा, श्याम प्यारे शर्मा, सोनू उर्फ पवन, विमलेश सिंह, दिनेश चंद्रवंशी, चंद्रशेखर बिंद, बैजू चैधरी एवं बिंदा उपाध्याय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।