जयंती पर याद किये गये गांधी

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18)।मदनपुर के खिरियावां बाजार स्थित चौधरी मुहल्ला में नेहरु युवा केन्द्र के तत्वावधान में महात्मा गांधी की 151वीं जयंती सह गांधी युवा क्लब का 15वां  स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पड़रिया के प्रधानाध्यापक कुश कुमार रजक, नान्हू सिंह चंद्रवंशी, क्लब के अध्यक्ष सरवन कुमार साहू, अभय कुमार शिकारी, कमलेश पाल, जितेंद्र यादव, अरुण शिकारी, जमीला खातून सहित अन्य  लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव उदय कुमार शिकारी ने की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सरवन कुमार साहू ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर हम सब गांधी जी को नमन करते हैं। महात्मा गांधी के विचार पर हम सब लोग चलें तो देश तेजी से विकसित होगा। महात्मा गांधी एक अनमोल प्रकाश पुंज थे, जिनका प्रकाश युगो-युगो तक प्रकाशित रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ता नान्हू सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि महात्मा गांधी ने बिहार की भूमि चंपारण से देश की आजादी के लिए आंदोलन छेड़ा था। इस पर बिहारवासी गौरव महसूस करते हैं।