महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने कराया हसपुरा बाजार बंद

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कृषि कानून व बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधयक के खिलाफ राजद, सीपीआई, कांग्रेस, माले व जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओ ने बंद को सफल बनाने के लिए बाजार भ्रमण कर विरोध जताया।

बंद के दौरान बड़े वाहनों का परिचालन नही हुआ। बाजार बंद करा रहे कार्यकर्ताओं ने हसपुरा व पचरूखिया बाजार में जगह-जगह नुकड़ सभा की।

हसपुरा बाजार बंद करा रहे जिप प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, राजेन्द्र सिंह, रवि कुमार लालू, रामविलास सिंह, पचरूखिया में सीपीआई नेता नागेश्वर यादव सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, राजद नेत्री सोनम कुशवाहा, रविन्द्र यादव, सचिन कुमार, भोला राम, माले नेता राम अयोध्या पांडेय, सादुल्लाह खां, रामप्रवेश सिंह, दिनेश राम, जाप नेता आशुतोष कुमार साधु, राजु कुमार रंजन ने कहा नीतीश सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। महागबंधन के कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बताया। वहीं भाजपा-जदयू के रविशंकर सिंह, अमन कुशवाहा, अरूण प्रसाद सिंह, हृदयानंद सिंह, रामजीत सिंह ने असफल बताते हुए कहा कि विपक्ष के पास सिर्फ गुमराह करने के अलावा कुछ भी मुद्दा नहीं है।