पवन सिंह की फिल्म चांदनी में दिखेंगे औरंगाबाद के सौरभ सम्राट व मंटू सिंह

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 )। औरंगाबाद के जाने-माने गायक सौरभ सम्राट व अभिनेता मंटू सिंह बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। जिले के ये दोनों कलाकार भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ फिल्म बना रहे है। फिल्म का नाम चांदनी है, जिसमें सौरभ सम्राट व मंटू सिंह अभिनेता पवन सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। फिल्म की शूटिंग पटना में चल रही है। इस फिल्म में निधि झा उर्फ लुलिया अभिनेत्री है। जिले के दोनों कलाकारों को फिल्म में देखने के लिए लोग बेहद ललायित है। सौरभ सम्राट ने बताया कि कठिन परिश्रम और लगातार संघर्ष के बदौलत सफलता मिली है। फिल्म जल्द ही रिलिज होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म में पवन सिंह इनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस ऑफिसर हैं और वे उनके साथ इंस्पेक्टर का किरदार निभा रहे है। वहीं अभिनेता मंटू सिंह फ़िल्म में विलेन का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रभूषण मनी हैं। वैसे सौरभ पहले भोजपुरी की कई बड़ी फिल्मों में आवाज दे चुके हैं। उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, पवन सिंह व राजकुमार पांडेय उर्फ चिंटू के फ़िल्म में गीत गाया है। फ़िल्म चांदनी में दोनो अभिनेताओं का रूप देखते बन रहा है। इधर सौरभ व मंटू को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे हैं।