बीडीओ व थानाध्यक्ष ने किया बूथों का निरीक्षण

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 ) बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मदनपुर के बीडीओ कनिष्क कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक बूथो पर जाकर  निरीक्षण कर रहे है। दोनो पदाधिकारियों ने गुरुवार को मध्य विद्यालय मनिका एवं मध्य विद्यालय दधपी में जाकर बुथो का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में बाहर से आए पारा मिलिट्री फोर्स का ठहराव मध्य विद्यालय मनिका में किया जाएगा। चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करनेवालो पर पैनी नजर रखी जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।