सरेया में दो पक्षों में मारपीट, दो गिरफ्तार

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह के सरेया गांव में भूमि विवाद को ले दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि प्रथम पक्ष के लखन यादव के बयान पर कांड संख्या-33/21 केस दर्ज किया गया। इसमें महेंद्र यादव, सिद्धि यादव, सुनील यादव, राधिका देवी एवं नेहा कुमारी को आरोपित बनाया गया है।

वहीं दूसरे पक्ष के महेंद्र यादव के बयान पर दर्ज कांड संख्या-34/21 में लखन यादव, योगेश्वर यादव, दिनेश यादव, सुधीर कुमार, कांति देवी, नॉलेज कुमार, ललेंद्र कुमार एवं इंद्रमणि देवी को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महेंद्र यादव व सिद्धि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।