बिना मास्क के 82 लोगों पर लगा जुर्माना

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार सरकार के निर्देशानुसार औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के आदेश पर कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में जिले के सभी सार्वजनिक स्थानों पर जिला प्रशासन द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसके तहत औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार अनिवार्य रूप से मास्क चेकिंग के दौरान बिना मास्क लगाए 10 व्यक्तियों से 500 रुपए जुर्माने की राशि वसूली की। वही दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह ने जांच के दौरान बिना मास्क लगाए 72 लोगों से 3600 रुपए जुर्माना की वसूली की।

गौरतलब है कि अनिवार्य रूप से मास्क चेकिंग का यह कार्य औरंगाबाद जिले के सभी थानों द्वारा भी किया जा रहा है। इस दौरान सभी संबंधित पदाधिकारी गण सड़क पर परिचालित वाहनों में भी मास्क चेकिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों यथा शॉपिंग मॉल्स, हाट बाजार, बस स्टैंड आदि जगहों पर भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।