मधुबनी के कारमेघ उतरी में बिनोद सिंह ने लगातार पैक्स में दूसरी बार दर्ज की जीत

मधुबनी (गोपाल कुमार)। मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के चार पाक्सो के हुए मतदान में बाद 16 फरवरी को दोपहर तक हुए मतदान में कारमेध उतरी पैक्स के बिनोद सिंह ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए बाजी मारी गई है। बता दे श्री सिंह को कुल 959 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटम प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद को मात्र 648 मत मिले।

श्री सिंह ने श्री प्रसाद को 311 मत से विजय प्राप्त किए। बीरपुर मे देवशरण यादव को कुल मत 295 मिला तो मिथलेश यादव को 225 मत मिले। इसी तरह देवशरण ने 40 मतो से जीत हासिल की।

कार्मेग पश्चिमी में रामकुमार यादव को कुल 607 मत प्राप्त हुए तथा भोला प्रसाद यादव को 391 मतो से संतोष करना पड़ा। इस तरह रामकुमार यादव को 216 मतो से विजय घोषित किए गए। दुर्गीपट्टी पैक्स के शांति देवी को निर्विरोध घोषित किए गए।