ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज ब्यूरो)। ओबरा स्थित संत पदारथ भवन में भाजपा को दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण संपन्न हो गया।

प्रशिक्षण के समापन पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण मेंकार्यकर्ताओं को पार्टी की संगठनात्मक रचना, पंचायत चुनाव में बूथ स्तर तक समर्थित उम्मीदवारों के चयन आदि पर विशेष रुप से चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीण जनता की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने, किसानों के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के साथ कैसे कार्य किया जाए, इस पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गौरव अकेला, महामंत्री राजकुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, जिला मंत्री लव कुमार, प्रवक्ता अश्विनी चैबे एवं धर्मेंद्र शर्मा आदि ने विचार रखे। इस दौरान विभिन्न दलों से टूट कर भाजपा में आये सरसौली के उमाशंकर सिंह को मीडिया प्रभारी, सन्हौली के अजीत कुमार पिंटू को मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ, देवकली के वार्ड सदस्य अशोक शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का संयोजक एवं वशिष्ठ मुनि पांडेय को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री राहुल कुमार पांडेय, शिवनारायण प्रसाद सोनी, अनिल मालाकार, विजय निराला, दिनेश्वर प्रसाद गुप्ता, मनोज शर्मा, युगल किशोर पांडेय, नीरज पांडेय, दिवेश पांडेय, विकास शर्मा, अशोक शर्मा, पंचायत प्रकोष्ठ प्रमुख सुबोध चंद्रवंशी आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।