सिकंदरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को बताए गए संगठन व पार्टी के मुल सिद्धांत

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड के वार सिकंदरपुर में शनिवार को भाजपा का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा के वरीय नेताओं-वार मंडल अध्यक्ष व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, वरीय किसान नेता सुधीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष सह पिरवां पंचायत के मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा, दीनानाथ विश्वकर्मा एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष लल्लू सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रशिक्षण का उद्घाटन करते BJP नेता
प्रशिक्षण का उद्घाटन करते पार्टी नेता

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। प्रशिक्षण का आयोजन पार्टी के केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में भाजपा के मूल सिद्धांतों, उद्देश्यों और जनकल्याणकारी नीतियों, देश भक्ति के भावों और देश की एकता अखंडता संप्रभुता बनाएं रखने तथा समाजिक समरसता बनाएं रखने का पाठ पढाया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के साथ देश में विकास हो। इसी मूल मंत्र पर भाजपा कार्य कर रही है। भाजपा न केवल देश बल्कि पूरे विश्व की सबसे बडी पार्टी है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से आगे आकर कार्य करना चाहिए।

भाजपा हमेशा जनहित और देशहित में कार्य करती है। देश के मुट्ठी भर लोग किसान कानून के बहाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बदनाम करने के लिए षडयंत्र कर रहे हैं, जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं को किसानों के बीच जाकर बताना है कि तीनों कृषि कानून किसानहित के है। यह काम कर कार्यकर्ता षडयंत्रकारियों के मंसूबाें पर पानी फेरने का काम करेगें।