Bihar News : कांग्रेस-राजद व अन्य दलों के दर्जनों नेता-कार्यकर्ताओं ने रफीगंज के MLA के समक्ष ली JDU की सदस्यता

औरंगाबाद(आकाश कुमार)।  रफीगंज के विधायक प्रमोद सिंह के शहर के सत्येंद्रनगर स्थित आवास पर बुधवार को आयोजित मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान शिविर में कांग्रेस-राजद समेत अन्य दलो के दर्जनों नेता-कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष जदयू की सदस्यता ग्रहण की। सभी को जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता प्रदान की।

जदयू की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में कांग्रेस आईटी सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सिंह राजपूत, मनहर राज पाल, नबीनगर युवा मोर्चा के दीपक कुमार सिंह, विजय कुमार, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, मुकेश कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, सियाराम सिंह, अरुण कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह पिंटू, अजय पाठक एवं अन्य शामिल है। इस दौरान विभिन्न दलों को छोड़कर जदयू में आनेवाले नेताओं ने कहा कि उन्होने विकास पुरूष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों, उनके द्वारा किए जा रहे राज्य के विकास और रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह की साधारण से साधारण  कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली से प्रभावित होकर जदयू की सदस्यता ग्रहण की है।

वही विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष नीतीश कुमार के कार्यों से प्रभावित होकर अलग-अलग पार्टियों में शामिल कई कार्यकर्ताओं ने आज जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ली है। हम सबने संकल्प लिया है कि औरंगाबाद जिले में जदयू को हमलोग नंबर वन की पार्टी बनाएंगे। विधायक ने कहा कि कोई पांच वर्ष तक सत्ता में शामिल रहता है तो वह एंटी इनकैंबेंसी का शिकार हो जाता है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करिश्मामई नेतृत्व एवं विकसित बिहार के सोच पर जनता लगातार मोहर लगा रही है और 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का मौका दिया। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जनता यह बखूबी जानती है कि महागठबंधन के किसी अन्य दल में ऐसी सोच नहीं है, जो बिहार को देश में अग्रणी पंक्ति पर खड़ा कर सके। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवाओं के आने से पार्टी काफी मजबूत होगी और विकास का एक नया आयाम गढ़ेगी। इस मौके पर जदयू के वरीय नेता प्रो. संतोष कुमार सिंह एवं सुधीर शर्मा आदि दर्जनों पार्टी नेता मौजूद रहे।