अम्बा (औरंगाबाद) कुटुंबा थाना की पुलिस ने महुआ धाम के समीप से शराब के साथ 4 तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान औरंगाबाद जिले के रामाबांध गांव निवासी बबलू कुमार, यमुनानगर निवासी रामजी चौधरी, बड़हरा गांव निवासी सुदय कुमार तथा अदमा गांव निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि तस्कर अलग-अलग दो बाइक पर शराब लादकर झारखंड की तरफ से आ रहे थे। इसी क्रम में पुलिस के हत्थे चढ़ गये। जांच के दौरान तस्करों के पास से 32 लीटर मैहर रॉयल झारखंड डीलक्स लीटर अंग्रेजी शराब, महुआ निर्मित शराब 20 लीटर तथा तीन लीटर देसी टनाका शराब समेत कुल 55 लीटर देसी-विदेशी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि संशोधित मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
