कुटुम्बा पुलिस ने चार वारंटी व एक चोर किया गिरफ्तार

अंबा औरंगाबाद। कुटुंबा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर चार वारंटी और धान की चोरी मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया‌। धान चोरी मामले का अभियुक्त श्याम लाल मेहता चनकप गांव का रहने वाला है। वहीं वारंटी विनोद पासवान,शत्रुघ्न पासवान, महेंद्र पासवान एवं लखन पासवान थाना क्षेत्र के पिपरा ढ़ीबर गांव के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि वारंटी लंबे समय से फरार चल रहे थे। कोर्ट द्वारा निर्गत नोटिस प्राप्त करने के बावजूद वे लोग न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके कारण उनके विरुद्ध अजमानतीय वारंट जारी किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।