अंबा बाल विकास विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

खेलकूद से बच्चों में होता है सर्वांगीण विकास :अजय

अंबा औरंगाबाद। बाल विकास विद्यालय अंबा में आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता बुधवार को सम्पन्न हो गई। प्रतियोगिता में बॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल, हाई जंप, शॉट पुट, लंबी कूद समेत कई खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें विधालय के 132 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग के 400 मीटर दौड़ में प्रिंस कुमार ने प्रथम तथा टीशू कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अनुराधा कुमारी ने प्रथम एवं स्वाति कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि शिव शंकर पांडेय, गंगाधर महतो, उपेंद्र उपाध्याय, चंद्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय एवं विद्यालय के निर्देशक अजय पांडेय ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदक, ट्रॉफी और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए शिव शंकर पांडेय ने कहा कि सफलतापूर्वक प्रतियोगिता का समापन विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के साथ पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में बेहतर मुकाम हासिल करने की शुभकामना दी।विद्यालय के निदेशक अजय पांडेय ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन बच्चों के समग्र विकास के लिए तकनीकी और समावेशी शिक्षा के साथ पाठ्येतर गतिविधियां आयोजित करता रहता है। ताकि विद्यालय के बच्चे आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके। निदेशक ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य अरुण कुमार, चंद्रदीप शर्मा, सतीश कुमार, सुनील कुमार, विजय कुमार, रिंकू कुमार, मीडिया प्रभारी रमाकांत कुमार, हेमंत दुबे, राकेश पांडेय, अक्षय कुमार, कौशल पांडेय, आकाश कुमार, शिक्षिका प्रेमशिला कुमारी, कंचन कुमारी, गोल्डी कुमारी, पम्मी कुमारी, नयनतारा कुमारी का आभार जताया है।