सासाराम(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार के युवा उद्यमी अभिलेष कुमार सिंह ने राज्य में सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र में कदम रखा है। सिंह की कंपनी सोनी सीमेंट्स प्रा. लि. ने ‘ए स्ट्रांग सीमंट’ ब्रांड नेम से सीमेंट को मार्केट में उतारा है। ‘ए स्ट्रांग सीमेंट’ ब्रांड की लॉन्चिंग बुधवार को देर शाम सासाराम में आयोजित समारोह में दिनारा के रालोमो विधायक आलोक सिंह ने की।
इस मौके पर सिंह ने कहा कि सोनी सीमेंट के डायरेक्टर अभिलेष सिंह मेरे अतिप्रिय है। उन्होने विधानसभा चुनाव में अपना सारा काम छोड़कर मेरी जीत के लिए पसीना बहाया है। अभिलेष ने सीमेंट कंपनी की शुरूआत कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘विकसित बिहार, समृद्ध बिहार’ के सपने को साकार करने में हाथ बंटाया है। अभिलेष व्यापार जगत में बड़ा हौंसला रखने वाले इंसान है। हम उनके हौसलें को सलाम करते है। कहा कि बिहार में कई बड़ी-बड़ी कंपनियां सीमेंट उत्पादन में लगी है। इसके बावजूद अभिलेष का इस क्षेत्र में अपना अलग नजरियां है और इसी नजरिएं से वें काम कर रहे है। अभिलेष की कंपनी आगे बढ़े, इसके लिए वें दिल से शुभकामना देते है। अभिलेष को मेरी ओर से जहां भी सहयोग की जरूरत होगी, सहयोग करूंगा। उन्हे साथ लेकर अपने भाई उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल के पास जाउंगा, उन्हे राज्य सरकार और उद्योग विभाग द्वारा प्रदान की जानेवाली सभी सुविधाओं को दिलाने का काम करूंगा। साथ ही मेरे निर्वाचन क्षेत्र दिनारा में विधायक कोटे से जो भी आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्य होंगे, उनमें ‘ए स्ट्रांग’ सीमेंट का उपयोग सुनिश्चित कराउंगा क्योकि इसकी क्वालिटी किसी भी मायने में बड़ी कंपनियों के सीमेंट से कम नही है।

वही कंपनी के डायरेक्टर अभिलेष कुमार सिंह ने कहा कि सीमेंट उत्पादन के क्षेत्र के लिए वें बिल्कुल नए नही है। उन्होने कई सीमेंट कंपनियों की प्रोडक्शन यूनिट में काम किया है। इस नाते उन्हे सीमेंट प्रोडक्शन का लंबा अनुभव है और ‘ए स्ट्रांग सीमेंट’ उनके अनुभव का ही उपज है। उन्होने कहा कि उनकी कंपनी का सीमेंट बिहार के मौसमी वातावरण के अनुकूल तैयार किया गया सीमेंट है, जबकि अन्य ब्रांडों के सीमेंट में बिहार के मौसम की अनुकूलता का ख्याल नही रखा जाता। अन्य ब्रांडों के सीमेंट दूसरे राज्यों के लिए अनुकूल हो सकते है लेकिन बिहार के लिए नही। उन्होने कहा कि उनकी ऐल्स एंड मार्केटिंग की टीम एक्सपर्टस की टीम है। टीम के लोगों को सीमेंट मार्केटिंग का लंबा और अच्छा खासा अनुभव है। इस लिहाज से फिलहाल जल्द ही वें पूरे बिहार-झारखंड के सीमेंट मार्केट में छा जानेवाले है। इसके बाद कंपनी दूसरे राज्यों में भी मार्केटिंग का रूख करेगी। कहा कि अभी आउटसोर्सिंग के माध्यम से अपने ब्रांड नेम के सीमेंट का उत्पादन अपनी कंपनी के क्वालिटी एक्सपर्टस के देखरेख में करा रहे है। शीघ्र ही सीमेंट प्लांट भी लगाने जा रहे है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। परिस्थितियां अनुकूल रही तो अगले साल से ‘सोनी सीमेंट्स प्रा. लि.’ के अपने सीमेंट प्लांट से ‘ए स्ट्रांग सीमेंट’ का उत्पादन भी होने लगेगा।
