बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण में 11 बजे तक 31.38% मतदान, सबसे अधिक किशनगंज में

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दूसरे चरण के मतदान में मंगलवार सुबह 11 बजे तक 31.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, किशनगंज जिला में सबसे अधिक 34.74% मतदान हुआ है। दूसरे चरण में राज्य की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।

सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कई बूथों पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं। मौसम साफ रहने से मतदान प्रतिशत में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।


जिलावार मतदान प्रतिशत (सुबह 11 बजे तक):

पश्चिम चंपारण: 32.39%
पूर्वी चंपारण: 31.16%
शिवहर: 31.58%
सीतामढ़ी: 29.81%
मधुबनी: 28.66%
सुपौल: 31.69%
अररिया: 31.88%
किशनगंज: 34.74% (सबसे ज्यादा)
पूर्णिया: 32.94%
कटिहार: 30.83%
भागलपुर: 29.08%
बांका: 32.91%
कैमूर (भभुआ): 31.98%
रोहतास: 29.80%
अरवल: 31.07%
जहानाबाद: 30.36%
औरंगाबाद: 32.88%
गया: 34.07%
नवादा: 29.02%
जमुई: 33.69%


चुनाव आयोग ने बताया कि मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है। हालांकि, कुछ बूथों से ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं, जिन्हें तुरंत ठीक कर लिया गया।
राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच मतदान शांतिपूर्वक जारी है।

पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सभी राजनीतिक दलों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।