Bihar Assembly Election 2025 : नबीनगर में एनडीए के पक्ष में बह रही आंधी, जनता के भारी समर्थन से जीत पक्की : चेतन आनंद

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की धूम मची है। इसी जिले की नबीनगर सीट पर एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी चेतन आनंद का अभियान जोरों पर है। पूर्व सांसद आनंद मोहन और शिवहर की खांसद लवली आनंद के बेटे चेतन आनंद का दावा है कि उन्हे स्थानीय मतदाताओं का उन्हे अपार समर्थन मिल रहा है, जो उनकी पारिवारिक विरासत और भरोसे की वजह से है। कहा कि राजपूत समुदाय के अलावा अन्य जाति के मतदाताओं में भी उनकी लोकप्रियता चरम पर है।

गांव-गांव में घूमकर चेतन आनंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं जैसे 10 हजार रुपये की रोजगार सहायता और मुफ्त बिजली का लाभ उठाने वाले परिवारों से मुलाकात भी कर रहे है और उनसे उन्हे ही वोट दिए जाने का भरोसा मतदाताओं द्वारा दिया जा रहा है। एक स्थानीय मतदाता ने कहा, “चेतन जी हमारे इलाके के विकास के प्रतीक हैं। उनकी मां लवली आनंद ने 1997 में यहां से जीत हासिल की थी, अब उनका बेटा इतिहास दोहराएगा।” चेतन बताते है कि उनके द्वारा कराए गए प्रारंभिक सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट्स के अनुसार, नबीनगर में 60% से अधिक मतदाता उनके पक्ष में हैं। विपक्षी दलों के बावजूद, एनडीए की एकजुट रणनीति और चेतन के लोगों के लुभाने के अंदाज ने उन्हें मजबूत दावेदार बना दिया है। चेतन का दावा है कि 11 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद वह नबीनगर से शानदार जीत हासिल करेंगे, जो जदयू और एनडीए की मजबूती का प्रतीक बनेगा।चेतन आनंद ने कहा, “यह मेरी जीत नहीं, नबीनगर के हर परिवार की जीत होगी। हम विकास और समृद्धि के लिए कटिबद्ध हैं।” कहा कि मतदाताओं का उत्साह देखकर उन्हे लग रहा है कि नबीनगर में उनकी जीत हो चुकी है और इसकी घोषणा की महज औपचारिकता बाकी है।