औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। टिकट जाने के बाद नबीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा समर्थकों समेत जदयू के पदो से इस्तीफा देने पर नबीनगर से पार्टी प्रत्याशी चेतन आनंद के पिता व पूर्व सांसद आनंद मोहन ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है।
कहा कि उनका टिकट पार्टी ने इसलिए काटा क्योकि वें सर्वे में उनके खिलाफ नकारात्मक बाते आ रही थी। खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही कहने वाले वीरेंद्र बाबू यदि सच में सच्चें सिपाही रहते तो उन्हे पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए चेतन को बेटे के रूप में उसकी चुनावी जीत के लिए काम करना चाहिए था लेकिन उन्होने ऐसा नही किया।

उल्टे अपने समर्थको के साथ जदयू के पदों से इस्तीफा देकर चेतन की राह का रोड़ा बन रहे है। उनके रोड़ा बनने से चेतन की चुनावी सेहत पर कोई फर्क नही पड़ने जा रहा है क्योकि नबीनगर का हर युवा आज चेतन आनंद बन गया है। चेतन को बड़े बुजुर्गों से लेकर हर वर्ग का आर्शीवाद मिल रहा है। वीरेंद्र बाबू भी चेतन को आर्शीवाद देते तो उन्हे बड़ा अच्छा लगता।
