औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए हो रहे नामांकन के छठे दि गण सुरक्षा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंगद कुमार ने बतौर पार्टी उम्मीदवार औरंगाबाद की कुटुम्बा(सुरक्षित) विधानसभा सीट से नामांकन का परचा दाखिल किया। नामांकन के बाद अंगद ने प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों पर तंज कसा कहा कि आज के इन्ही दिग्गज प्रत्याशियों ने बारी-बारी से कुटुम्बा को लूटा है। इस बार जनता इन्हे लूटने का मौका नही देगी। इस बार कुटुम्बा का बेटा और भाई अंगद चुनाव जीतेगा।
सादगी से अंगद ने किया नामांकन–
कुटुम्बा से बतौर प्रत्याशी अंगद कुमार बिना लाव लश्कर और ताम झाम के बेहद सादगी के साथ औरंगाबाद आए। यहां आकर वें जिला समाहरणालय पहुंचे, जहां उन्होने कुटुम्बा के निर्वाची पदाधिकारी सह औरंगाबाद के अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह के समक्ष नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के बाद समर्थकों ने फूलो की माला से लादा, लगाए। हमारा विधायक कैसा हो-अंगद कुमार जैसा हो, के नारे-
नामांकन दाखिल कर औरंगाबाद जिला समाहरणालय से बाहर आते ही अंगद कुमार को समर्थकों ने फूलो की माला से लाद दिया। साथ ही अंगद कुमार जिंदाबाद, हमारा विधायक कैसा हो अंगद कुमार जैसा हो और कुटुम्बा का विधायक कैसा हो अंगद कुमार जैसा हो, के गगनभेदी नारे लगाए और उत्साहवर्द्धन किया।
अंगद ने कहा-आज के दिग्गज प्रत्याशियों ने कुटुम्बा को है बारी-बारी से लूटा, अब इन्हे नही लूटने देगी जनता-
नामांकन के बाद अंगद कुमार ने कहा आज के दिग्गज प्रत्याशियों चाहे वह कांग्रेस के प्रदेश राजेश कुमार हो, हम पार्टी के ललन राम हो या राजद के सुरेश पासवान हो, सबने अपने कार्यकाल में बारी-बारी से कुटुम्बा को लूटा है। ये फिर कुटुम्बा को लूटने की तमन्ना लेकर चुनाव मैंदान में आए है लेकिन इस बार कुटुम्बा की जनता इन्हे लूटने का मौका नही देने वाली है। कुटुम्बा की जनता इस बार अपने बेटे और भाई अंगद कुमार को मौका देने जा रही है। अंगद की जीत कुटुम्बा की जनता की जीत होगी।
आंगनबाड़ी सहायिका के बेटे हैं अंगद–
चुनावी राजनीति के लिए बिल्कुल नए अंगद संभवतः कुटुम्बा विधानसभा सीट से उम्मीदवार है। वें औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड के बिहारी बीघा गांव निवासी युगल पासवान और धनबरती देवी के पुत्र है। उनकी मां गांव के ही आंगनबाड़ी केंद्र में बतौर सहायिका कार्यरत है जबकि उनके पिता साधारण से किसान है और बटाई पर भी खेती करते है।
सर्वाधिक पढ़े लिखे व सबसे कम उम्र के युवा उम्मीदवार–
अंगद कुटुम्बा(सुरक्षित) विधानसभा की सीट से इस बार संभवतः सर्वाधिक पढ़े लिखे और सबसे कम उम्र मात्र 27 साल के युवा उम्मीदवार होंगे। हाल-फिलहाल इस सीट से अंगद के समकक्ष पढ़ा लिखा और सर्वाधिक युवा कोई उम्मीदवार नही है। वर्तमान में अंगद पटना विश्वविद्यालय से पॉलीटिकल साइंस विषय में “पॉलिटिकल पार्टिसिपेशन ऑफ शिड्यूल ट्राइब इन बिहार” टॉपिक पर पीएचडी कर रहे है। इसके पहले उन्होने असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता के लिए पहले प्रयास में ही जेआरएफ-यूजीसी नेट की परीक्षा में सफलता हासिल कर रखी है। इसी परीक्षा में मिली सफलता के आधार पर उन्हे पीएचडी में दाखिला मिला है। यूजीसी नेट परीक्षा में अंगद ने 98.29 परसेंटाइल मार्क्स प्राप्त किए है। वर्तमान में अंगद को जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में करीब 45 हजार प्रतिमाह की फेलोशिप मिलती है, जिससे वें पीएचडी कर रहे है। अगले साल से उन्हे तीन साल के लिए सीनियर रिसर्च फेलो के रूप में एसआरएफ की फेलोशिप मिलेगी, जिससे उनकी पीएचडी की पढ़ाई पूरी हो जाएगी। अंगद ने पटना यूनिवर्सिटी के पटना कॉलेज से स्नातक और पटना विश्वविद्यालय से ही एमए की हैं।
