औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के लिए हो रहे नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के प्रदेश महासचिव रहे प्रमोद कुमार सिंह ने जदयू प्रत्याशी के रूप में रफीगंज विधानसभा सीट से निर्देशन पत्र दाखिल किया।

आवास से पैदल आकर ने किया नामांकन–
इसके पूर्व प्रमोद सिंह शहर के सत्येंद्र नगर स्थित आवास से अपने समर्थकों के साथ जुलूस लेकर पैदल ही औरंगाबाद जिला समाहरणालय के मुख्य द्वार तक पहुंचे। इसके बाद गिने-चुने कार्यकर्ताओं के साथ वें रफीगंज की निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह के कक्ष में पहुंचकर उनके समक्ष नामांकन का परचा दाखिल किया। परचा दाखिल करने के बाद समाहरणालय से बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उन्हे फूलो की माला से लाद दिया और उनके समर्थन में गगनभेदी नारे लगाए।

नामांकन के बाद प्रमोद सिंह ने कहा-2025 में 225 व फिर से नीतीश–
नामांकन के बाद प्रमोद सिंह ने कहा कि 2025 में एनडीए गठबंधन बिहार में 225 सीटे जीतेगा और हमारे नेता नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा रफीगंज विधानसभा सीट पर मेरा किसी से कोई मुकाबला ही नही है। मुकाबले में कोई टिकने वाला ही नही है। जनता बाहरी प्रत्याशी की जीत का खामियाजा भुगत चुकी है। इस बार जनता बाहर वाले को बाहर करने को तैयार है और उनकी जीत पक्की है।
