Bihar Assembly Election 2025 : दलीय टिकट की परवाह किए बिना ओबरा से चुनाव मैंदान में उतरे संजय कुमार, क्षेत्र में कर रहे धुआंधार संपर्क

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। किसी दल से चुनावी टिकट की परवाह किए बगैर ओबरा विधानसभा क्षेत्र में बतौर दमदार प्रत्याशी संजय कुमार ने चुनाव मैंदान में एंट्री मारी है।   एंट्री मारते ही संजय चुनावी तारीखों की घोषणा के पहले ही धुआंधार चुनाव प्रचार में जुटे है। पिछले एक माह में संजय ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों का दौरा कर चुके है। संजय सिंह कहते है कि वे बाहरी नहीं बल्कि स्थानीय है। यहीं की मिट्टी में जन्म लिया है। यही पले बढ़े हैं। इसी नाते यही की सेवा करने का संकल्प लेकर विधानसभा  चुनाव मैंदान में उतरे है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस इलाके की हर छोटी बड़ी समस्या से रूबरू हो चुके है। हर तबके का दुःख दर्द जान चुके है और अब इनका निवारण ही उनके चुनाव लड़ने का एकमात्र उदेश्य है।

उन्होने कहा कि ओबरा विधानसभा क्षेत्र में मनोरा का बुद्ध मंदिर, दाउदनगर में दाउद खां का किले का अवशेष है। दोनों ही स्थल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जा सकते है लेकिन आजादी के बाद से इसके लिए प्रयास नही किया गया, वें इसके लिए प्रयास करेंगे। कहा कि एनएच-139 की फोर लेनिंग, शिक्षा-सिंचाई की सर्वोत्तम व्यवस्था, ओबरा में डिग्री कॉलेज, स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी उनकी प्राथमिकता है और यह चुनाव बाद भी बनी रहेगी।

कहा कि वें एक दल से चुनावी टिकट के लिए संपर्क में है। टिकट मिले या न मिले, वें किसी भी रूप में बतौर प्रत्याशी चुनाव मैंदान में डटे रहेंगे। उन्होने दावा किया कि क्षेत्र भ्रमण का दौरान उन्हे हर वर्ग की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसी तरह समर्थन मिलता रहा तो उन्हे चुनाव जीतने से कोई रोक नही सकता।