Bihar Assembly Election : मृत्युंजय यादव ने बतौर निर्दल प्रत्याशी एंट्री मार नबीनगर की चुनावी राजनीति में ला दिया भूचाल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शारदीय नवरात्र के दौरान औरंगाबाद के नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में नये नवेले निर्दल प्रत्याशी मृत्युंजय यादव ने एंट्री मार कर इलाके की  राजनीतिक फिजां में भूचाल ला दिया है।

यादव ने क्षेत्र में राजनीतिक पारी की शुरूआत सुप्रसिद्ध गजनाधाम स्थित गजना माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर की। इस दौरान 150 से अधिक वाहनों के उनके काफिले की चर्चा पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। लोगों में सहज ही यह चर्चा होने लगी कि गजना माता का आर्शीवाद लेकर यह कौन दमदार प्रत्याशी मैंदान में आकर क्षेत्र के स्थापित नेताओं की राजनीतिक जमीन की चूले हिलाने में लग गया है। इस तरह की चर्चा सुन लोग मृत्युंजय यादव से एक बार जरूर मिलना चाह रहे है और यादव दुर्गा पूजा के दौरान नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में बारूण और नबीनगर प्रखंड मुख्यालय में स्थापित पूजा पंडालों से लेकर गांव-गांव तक पूजा पंडालों में जाकर मां के दर्शन-पूजन के साथ ही लोगों से दिल खोल कर मिल रहे है। पूजा कमिटियों को भी सहयोग कर रहे है। उनके सहयोग और मिलने-जुलने के निराले अंदाज से लोग कायल भी हो रहे है।

गौरतलब है कि मृत्युंजय यादव बारूण प्रखंड के भोपतपुर के निवासी है और उनकी मां भोपतपुर पंचायत की मुखिया है जबकि उनके पिता ग्रामीण चिकित्सक है। वही मृत्युंजय यादव की महाराष्ट्र और कर्नाटक में अपनी आईटी कंपनी है। मृत्युंजय ने बताया कि वें काफी गरीब परिवार से आते है और आज वें जो कुछ भी है, वह सब उनके संघर्षों और परिश्रम का फल है। कहा कि उन्होने गांव की पगडंडियों से चलकर महानगरों की चकाचौंध का लंबा सफर तय किया है। मेरे पास आज सब कुछ है। मैं चाहूं तो महानगर में ऐशोआराम का जीवन बिता सकता हूं लेकिन मैंने देखा कि मैं तो आगे बढ़ गया लेकिन हमारा इलाका औत हमारे लोग जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण पीछे रह गए। मुझे लगा कि मेरी धरती मुझे पुकार रही है और मैं इस पुकार पर अपने गांव चला आया। गांव आकर मैंने गजना माता की पूजा कर सेवा का संकल्प लिया है। इसलिए मेरे लिए चुनाव लड़ना समाज की सेवा करने के संकल्प को पूरा करना है। मैं चुनाव जीत कर इलाके में खुशहाली लाने का काम करुंगा। सरकारी स्कूलों और अस्पतालों में प्राइवेट जैसी सुविधाएं होगी। सड़के बेहतर होगी, फैक्ट्रियां लगवाउंगा और लोगों को रोजगार दिलाउंगा। यह सब सिर्फ चुनावी वादे तक सीमित नही रहेगा बल्कि धरातल पर उतरेगा।