पूर्व सांसद सुशील सिंह के नेतृत्व में कुटुम्बा प्रखंड मे प्रदर्शन, बंद रहा बाजार

पूर्व सांसद सुशील सिंह के नेतृत्व में कुटुम्बा प्रखंड मे प्रदर्शन, बंद रहा बाजार

अंबा औरंगाबाद। कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को एनडीए का बिहार बन्द का व्यापक असर देखा गया। एनडीए घटक दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने अंबा बाजार में नारेबाजी करते हुए नेशनल हाईवे 139 को जाम कर किया। इस दौरान सुबह सात से बारह बजे तक यातायात पूरी तरह ठप्प रहा और दुकानें भी बंद रही। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह बंद का समर्थन करने अंबा पहुंचे। इस मौके पर पूर्व सांसद ने कहा कि एनडीए द्वारा बुलाए गये बंद को जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि किसी की मां को गाली देना हमारी संस्कृति नहीं है। प्रधानमंत्री की स्वर्गवासी मां को गाली देना अपराध की श्रेणी में आता है। इस घटना से आम जनता में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री की मां के अपमान को जनता ने हाथों हाथ लिया है। इस मौके पर जिला महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारी जीतु तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, हीरा सिंह, हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह समेत एनडीए के नेता कार्यकर्ता शामिल थे।