रफीगंज से बतौर भावी प्रत्याशी सघन जनसंपर्क कर रहे एलजेपीआर नेता प्रमोद सिंह          

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो )। पिछले विधानसभा चुनाव में रफीगंज से प्रत्याशी रहे लोजपा(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही जनसंपर्क अभियान तेज कर रखा है। वे प्रतिदिन रफीगंज विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे है।

इसी कड़ी में बुधवार को प्रमोद सिंह ने मदनपुर प्रखंड के घटराईन पंचायत के घटराईन, घटराईन बिगहा, एरकीकला पंचायत के तेलडीहा एवं भुंईया टोली मे जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होने बड़े-बुजुर्गों, युवाओं, महिला-पुरूषों एवं ग्रामीणों से संवाद किया।

सिंह ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने जिस आत्मीयता, प्रेम और सम्मान के साथ मेरा स्वागत किया, वह मेरे लिए अत्यंत ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण है। कहा कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मैं सभी से आशीर्वाद एवं समर्थन की प्रार्थना कर रहा हूं। ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे आशीर्वाद, विश्वास और भरोसे के लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं। जनता की यह निष्ठा एवं स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है, जो मुझे निरंतर जनसेवा और पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जनसंपर्क अभियान में पूर्व जिला पार्षद सह पंचायत समिति सदस्य अजय पासवान, विनय कुमार सिंह, कुमार विपिन, सुधीर शर्मा, पूर्व मुखिया रणधीर सिंह, अमित सिंह, अनिल सिंह, पैक्स अध्यक्ष भोला सिंह, प्रताप सिंह, मनोज चंद्रवंशी एवं नीलू आदि साथ रहे।