औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार की राजनीति को नई दिशा देने के उदेश्य से चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर द्वारा बनाए गए राजनीतिक दल ‘जन सुराज’ की औरंगाबाद जिला कार्यवाहक समिति की घोषणा कर दी गई।

संगठन के औरंगाबाद जिला प्रभारी अभिराम शर्मा ने जिला कार्यवाहक समिति की सूची जारी करते हुए बताया कि बड़ा जिला होने के नाते पार्टी द्वारा औरंगाबाद को दो सांगठनिक जिलों में विभक्त करते हुए औरंगाबाद और दाउदनगर को दो अलग-अलग सांगठनिक जिला माना गया है। दोनों संगठन जिलों के लिए अलग-अलग जिला कार्यवाहक समिति बनाई गई है। साथ ही जिला संरक्षक समिति भी बनाई गई है। दोनों ही जिला कार्यवाहक समितियों में सभी वर्गों खासकर महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। जिनका प्रतिनिधित्व नही हो सका है, उन्हें भी आगे होने वाले सांगठनिक विस्तार में समुचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होने बताया कि फिलहाल 95 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी बनाई गई है और आगे प्रखंड से लेकर पंचायत और बूथ स्तर तक की कमिटियां गठित की जाएगी। जिला कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष के अलावा पांच स्दस्यीय जिला संरक्षक समिति, 15 जिला उपाध्यक्ष, 1 संगठन महासचिव, 15 जिला सचिव, महिला प्रकोष्ठ की एक जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ के एक जिलाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ के एक जिलाध्यक्ष, एक जिला मुख्य प्रवक्ता, जिला अभियान समिति के एक संयोजक एवं एक जिला कार्यालय प्रभारी बनाए गए है। वही औरंगाबाद संगठन जिला में अध्यक्ष के अलावा 10 जिला उपाध्यक्ष, एक संगठन जिला महासचिव, 5 संगठन जिला सचिव, एक महिला संगठन अध्यक्ष, एक युवा संगठन अध्यक्ष, एक किसान संगठन अध्यक्ष, एक संगठन जिला संयोजक, एक संगठन जिला कार्यालय प्रभारी बनाए गए है। इसी प्रकार दाउदनगर संगठन जिला में अध्यक्ष के अलावा 10 संगठन जिला उपाध्यक्ष, एक संगठन जिला महासचिव, 5 संगठन जिला सचिव, एक महिला संगठन अध्यक्ष, एक युवा संगठन अध्यक्ष, एक किसान संगठन अध्यक्ष, एक संगठन जिला मुख्य प्रवक्ता, एक संगठन जिला संयोजक एवं एक संगठन जिला कार्यालय प्रभारी बनाए गए है।

जिला संरक्षक समिति–
उन्होने बताया कि औरंगाबाद की पांच सदस्यीय जिला संरक्षक समिति में बारूण के मुश्ताक अहमद, दाउदनगर के कृष्णा सिंह कुशवाहा, औरंगाबाद के प्रो. ज्ञानेश्वर प्रसाद सिंह, रफीगंज के डॉ. उदय शर्मा एवं औरंगाबाद के आरके मिश्रा शामिल है।

ब्रजमोहन सिंह औरंगाबाद जिलाध्यक्ष, रामजी सिंह महासचिव बने-
शर्मा ने बताया कि नबीनगर के ब्रजमोहन सिंह को औरंगाबाद जिला कार्यवाहक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि देव के रामजी चौहान को महासचिव बनाया गया है।

इन्हे बनाया गया उपाध्यक्ष–
इसी प्रकार बारूण के कृष्णा दूबे, ओबरा के अजीत यादव, औरंगाबाद के शिवकुमार सिंह, गोह के अशोक सिंह, दाउदनगर के रवींद्र कुमार सिंह, हसपुरा के राजीव रंजन, देव के इकबाल अहमद, गोह की ईंदू देवी, दाउदनगर के फजलुर्र रहमान, रफीगंज के आरिफ रजा, ओबरा के बालेश्वर यादव, जयकेश पासवान, मनीष कुमार पांडेय, कुटुम्बा के नरेंद्र कुमार राम एवं औरंगाबाद के शशिकांत गौतम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

ये हैं संगठन महासचिव व जिला सचिव–
जिला कार्यवाहक समिति में देव के रामजी चौहान को संगठन महासचिव, देव के घुरा पासवान, कुटुम्बा के सुनील कुमार, रफीगंज के प्रो. अरविंद कुमार सिंह, नबीनगर के बैजनाथ पासवान, राजाराम चौधरी, दाउदनगर के कुमार राजेश, नबीनगर के काली सिंह, अखिलेश प्रजापति, मदनपुर के कमलेश कुमार, बारूण के सुजीत सिंह, नबीनगर के अजय राजवंशी, पुष्पा कुमारी, रफीगंज के इश्तेयाक फरहान, मदनपुर के अभय कुमार शिकारी एवं औरंगाबाद के अनुराग कुमार को जिला सचिव बनाया गया है।

प्रकोष्ठों की मिली इन्हे जिम्मेवारी–
इसी प्रकार देव की उमा देवी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, ओबरा के हरेंद्र यादव को युवा प्रकोष्ठ एवं ओबरा के कृष्णकांत शर्मा को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इन लोगों को मिली अन्य पदों की जिम्मेवारी–
वही कुटुम्बा के लालमोहन यादव को जिला कार्यवाहक समिति का मुख्य प्रवक्ता, दाउदनगर के परमानंद पासवान को जिला अभियान समिति का संयोजक, औरंगाबाद के मोहन सिंह उर्फ अविनाश सिंह को जिला कार्यालय प्रभारी, बारूण के रामप्रसाद सिंह को संगठन जिलाध्यक्ष, बारूण के कमलेश पासवान, रफीगंज के नक्की इमाम, नबीनगर के सूरजपत पाल, रफीगंज के विश्वनाथ चौहान, औरंगाबाद के सतीश कुमार वर्मा, नबीनगर के विकास कुमार सिंह, रफीगंज के संदीप सिंह, नबीनगर के राजीव कुमार सिंह, मदनपुर के रंजीत कुमार एवं बारूण के प्रकाश कुमार को संगठन जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार को नबीनगर के नरेश भगत को जिला संगठन महासचिव, बारूण के बलजीत सिंह, कुटुम्बा के रंजीत प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, औरंगाबाद के अभिषेक कुमार एवं कुणाल कुमार को जिला संगठन सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। इसी प्रकार बारूण की शगुफ्ता परवीन को संगठन जिला महिला अध्यक्ष, औरंगाबाद के अभय पासवान को संगठन जिला युवा अध्यक्ष, औरंगाबाद के अजय कुमार सिंह को संगठन जिला किसान अध्यक्ष, बारूण के शशांक शेखर दूबे को संगठन जिला मुख्य प्रवक्ता, रफीगंज के अरमान खान को संगठन जिला संयोजक एवं औरंगाबाद के गौतम कुमार सिंह को संगठन जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।

भगवान सिंह दाउदनगर के संगठन जिलाध्यक्ष बने-
इसी प्रकार दाउदनगर के भगवान सिंह को दाउदनगर का संगठन जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दाउदनगर संगठन जिला में दाउदनगर के रमेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, गोह के सुदर्शन दास, दाउदनगर के अनील कुमार, ओबरा के अनुज राम, दाउदनगर के टुल्लू रावत, अमरजीत सिंह, शत्रुध्न कुमार, अंजुम आरा एवं ओबरा की प्रतिमा सम्राट को संगठन जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वही हसपुरा के सुरेंद्र यादव को दाउदनगर का संगठन जिला सचिव, गोह के रामाधार सिंह, दाउदनगर के शिवकुमार पासवान, गोह की रीता देवी, रणविजय कुमार, मो. शाहबाज मिन्हाज को दाउदनगर का संगठन जिला सचिव, दाउदनगर की कमला देवी को दाउदनगर संगठन जिला महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, ओबरा के तुषार कुमार को दाउदनगर संगठन जिला के युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, गोह के रामाधार सिंह को दाउदनगर संगठन जिला के किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, दाउदनगर के मो. खुर्शीद आलम को दाउदनगर जिला संगठन का मुख्य प्रवक्ता, गोह के बेंकटेश शर्मा को दाउदनगर संगठन जिला का संयोजक, दाउदनगर के रंजीत कुमार चौधरी को दाउदनगर संगठन जिला का कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा औरंगाबाद के अजयेश्वर प्रसाद उर्फ़ सतीश यादव को औरंगाबाद नगर अध्यक्ष, औरंगाबाद की विमला देवी को महिला प्रकोष्ठ का औरंगाबाद नगर अध्यक्ष एवं औरंगाबाद के आनंद वैभव को युवा प्रकोष्ठ का औरंगाबाद नगर अध्यक्ष, दाउदनगर के अविनाश कुमार हिमांशु को दाउदनगर नगर अध्यक्ष, दाउदनगर की सोनी कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का दाउदनगर नगर अध्यक्ष एवं दाउदनगर के अजीत कुमार युवा प्रकोष्ठ का दाउदनगर नगर अध्यक्ष बनाया गया है।
