इंद्रपुरी डैम से सोन में छोड़ा गया 5 लाख 21 हजार 964 क्यूसेक पानी, बारुण में सोन डीला में फंसे दर्जन भर लोग

औरंगाबाद(मनोज शर्मा)। औरंगाबाद जिले के बारुण में सोन नद में इंद्रपुरी डैम से सोमवार सुबह चार बजे 5 लाख 21 हजार 964 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इंद्रपुरी डैम के सभी 69 गेट खोल दिए गए हैं। सोन खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

बता दें कि इंद्रपुरी बराज पर देर रात पांच लाख क्यूसेक पानी पहुंचने की सूचना मिली। आधी रात के बाद जलस्तर बढ़ने लगा। सुबह 4 बजे बराज पर 5 लाख 21हजार 964 क्यूसेक पानी पहुंचने लगा। बराज के 69 गेट को खोल पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। पांच बजे सुबह पानी का घटना शुरू हुआ। चार लाख 87हजार 917 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं सुबह छह बजे थोड़ी वृद्धि हुई चार लाख 90 हजार 444 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। आठ बजे सुबह चार लाख 76 हजार 231 क्यूसेक पानी सोन में जा रहा था। जबकि नौ बजे बराज से चार लाख 63 हजार 628 क्यूसेक पानी सोन में जा रहा है ।

बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश के रिहंद डैम से सोन में हैवी डिस्चार्ज किया गया जिसके बाद इंद्रपुरी डैम पर पानी का दबाव बढ़ गया। सोन में रहने वाले लोगों को प्रशासन ने एलर्ट किया जा रहा है। सोन पूर्वी और पश्चिमी नहर के गेट को बंद कर दिया गया है।

बारुण में सोन डीला पर दर्जनों लोग फंसे हैं। जिन्हें थरमोकोल का नाव बना बाहर निकाला जा रहा है। एक बच्चा सहित चार लोगों को निकाला गया है। लगातार सोन नद का जलस्तर बढ़ रहा है।

औरंगाबाद डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सोन में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। गया से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। सोन तटीय इलाकों के गांवों में एलर्ट जारी किया गया है। बारुण में माइक से घोषणा कराई गई है।

(आप हमें Facebook,  X,  Instagram और Youtube पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. Whatsapp channel से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)