नालंदा के परवलपुर में जदयू कार्यकर्ता की हत्या, मतदान के दिन बने थे पोलिंग एजेंट

नालंदा(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। नालंदा जिले के परबलपुर प्रखंड के महुआ गांव निवासी अनिल प्रसाद (60 वर्ष) की सोमवार सुबह गांव में ही हत्या कर दी गई। वे एक जून को मतदान के दिन जनता दल यू की तरफ से प्रत्याशी कौशलेन्द्र कुमार के लिए महुआ बूथ संख्या 323 पर पोलिंग एजेंट बने थे।

एजेंट बनने को लेकर ही गांव के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था और जान मारने की धमकी दी गई थी। सोमवार सुबह 4:00 बजे जब वह घर से बाहर घूमने के लिए निकले तो कुछ लोगों के ने उन पर भाला, लाठी व डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परबलपुर लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि इन्हें 1 जून को बूथ पर भी धमकी दिया गया था कि बूथ से बाहर निकलने पर तुमको बता देंगे और उनके मां के साथ भी गाली गलौज किया गया था। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)