आजादी के अमृत महोत्सव पर मदनपुर में शान से फहरा तिरंगा

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। 76वें स्वतंत्रता दिवस पर मदनपुर प्रखंड के विभन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय पर्व को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर पर तिरंगा शान से लहराया गया। गांव और शहर तिरंगा झंडा से पट गया।

झंडोतोलन की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय से की गयी, जहां पर प्रखंड प्रमुख सोनी देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं पुलिस निरीक्षक कार्यालय मे पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय पर सीडीपीओ मंजू कुमारी, मनरेगा कार्यालय पर पीओ कुमारी सरस्वती, व्यापार मंडल कार्यालय पर व्यापार मंडल अध्यक्ष पियूष रंजन उर्फ़ रिशु सिंह, मदनपुर बीआरसी में बीडीओ कुमुद रंजन, मध्य विद्यालय मदनपुर में प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सिंह,.मदनपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा, भारतीय स्टेट बैंक में शाखा प्रबंधक प्रदुम्न कुमार, पंजाब नैशनल बैंक में शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार राय ने ध्वजारोहन किया। वहीं समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्रा, अनुग्रह उच्च विद्यालय, उमंगेश्वरी गैस एजेंसी प्रोपराइटर सह अधिवक्ता रविन्द्र कुमार सिन्हा, मदनपुर महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य बालिकराज सिंह, प्रियंका स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं पशु चकित्सालय पर भी झंडोतोलन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान से पूरा परिसर गुंज उठा। झंडोत्तोलन के समय सशस्त्र पुलिस के जवानों  द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर झंडे को सलामी दी गयी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों मे राष्ट्रीय मिठाई की धूम रही। हर कार्यालय मे राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया गया।

राष्ट्रीय पर्व पर लोगों ने भारत वीर सपूतों को याद कर भारत की एकता और अखंडता को आजीवन अटूट रखने का संकल्प भी लिया।वहीं गैर सरकारी संस्थानों मे भी शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान बीडीओ कुमुद रंजन, सीओ अंजू सिंह, पैक्स अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, मुखिया हमीद अख्तर उर्फ़ सोनू, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष लालदेव प्रसाद यादव, पूर्व मुखिया सरफराज आलम उर्फ़ बाबू,राजद नेता रबिन्द्र यादव, धनंजय चौधरी,.उदय यादव, अधिवक्ता चंदेश्वर पासवान आदि सहित सैकड़ों लोग झंडोतोलन कार्यक्रम मे उपस्थित थे।