बिहार के हित में नीतीश ने लिया सही फैसला : जदयू 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) से नाता तोड़ लिए जाने का जदयू की औरंगाबाद जिला इकाई ने स्वागत किया है।

पार्टी ने कहा कि बिहार में भाजपा के नेता जदयू को कमजोर करने में लगे थें। राजनीतिक पृष्ठभूमि में सिर्फ जदयू को कहीं न कहीं से किसी न किसी तरीके से कमजोर करने का काम किया जा रहा था।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि बिहार की भाजपा जनता के हित में सरकार द्वारा लिये जाने वाले महत्वपूर्ण फैसलो में रोड़ा अटका रही थी। मुख्यमंत्री का फैसला बिहार के हित में है और स्वागत योग्य है। हम सभी जदयू के कार्यकर्ता इस फैसले का स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री का सही समय पर सही फैसला है और यह फैसला बिहार के हित में है।