डाॅ. रेखा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय की प्राचार्य बनी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के किशोरी सिंहा महिला महाविद्यालय की प्राचार्य रही डाॅ. रेखा कुमारी को मगध विश्वविद्यालय के कुलपति के द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया है। डा. रेखा ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर काॅलेज के प्राध्यापक, सहायक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने स्वागत किया।

पद्भार ग्रहण करने के बाद प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय पहले से विकसित है। इसे और आगे विकास के रास्ते पर ले जाना मुख्य लक्ष्य है। महाविद्यालय में सामान्य से लेकर व्यवसायिक कोर्स का नियमित वर्ग संचालन होगा। छात्र-छात्राओं की संख्या वर्ग संचालन के लिए बढ़े इसके लिए कार्य किया जाएगा। महाविद्यालय में जो कार्य अधूरा है, वह पूरा होगा। महाविद्यालय से हर क्षेत्र में छात्र-छात्राएं बेहतर करें इसके लिए कार्य किया जाएगा। प्राध्यापक, सहायक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सहयोग से महाविद्यालय की जो समस्या है, उसे समाप्त किया जाएगा।

प्राचार्य ने विकास में सभी से सहयोग मांगा। कहा कि सभी के सहयोग से विकास के अलावा हर कार्य किया जा सकेगा। वहीं अन्य कर्मचारियों की भी प्राचार्य से उम्मीदें अब बढ़ गई है। उप प्राचार्य डाॅ. सैयद मो. कासिम, मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष सह बर्सर डाॅ. कमलेश कुमार सिंह, इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष, भीम बहादुर सिंह, बीएससीआइटी के विभागाध्यक्ष राजकुमार पटेल, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष नीतू सिंह, बायोटेक के विभागाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रो. आरके बरियार, शशिकांत कुमार, डाॅली कुमारी, नेहा कुमारी, ओमप्रकाश सिंह, शशिभूषण सिंह, इग्नू को-आर्डिनेटर अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रधान सहायक शक्ति कुमार सिंह, एकाउंटेंट मनोज कुमार सिंह, शिक्षकेत्तर कर्मी अशोक कुमार सिंह, सहायक राहुल कुमार सिंह, प्रवीण दुबे उपस्थित रहे।