पटना हाईकोर्ट की पहली महिला जज के निधन पर जिला विधिक संघ ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पटना हाईकोर्ट की पहली महिला जज इंदू प्रभा सिंह के निधन पर जिला विधिक संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह और महासचिव नागेन्द्र सिंह ने गहरा शोक जताया है।

दोनो ने उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया। अध्यक्ष ने कहा कि इंदू प्रभा सिंह ने 1971 से 20 साल तक पटना हाईकोर्ट में वकालत की।

1990 से 17 साल तक पटना हाईकोर्ट में पहली महिला जज के रूप में उल्लेखनीय न्यायिक सेवा दी। कई बड़े फैसले के कारण चर्चित हुई। यह जानकारी अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने दी।