महेश चौधरी जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष बने, पार्टी ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के विधायक विजय सिंह निषाद ने पूर्व मुखिया महेश चौधरी को प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर जदयू नेताओं ने खुशी जाहिर करते हुए स्वागत किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, प्रदेश जदयू के पूर्व महासचिव संजीव कुमार सिंह तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंन्द्रवंशी, मुनेश कुमार सिंह, मुमताज अहमद जुगनू, जहिर अहसन आजाद, संजय कुमार सिंह एवं संजीव कुमार शर्मा उर्फ छोटे शर्मा ने महेश चौधरी को औरंगाबाद जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए स्वागत किया है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि महेश चौधरी को अध्यक्ष बनाये जाने के लिए हम बिजय सिंह निषाद के प्रति आभार व्यक्त करतें हैं। पार्टी के नेता तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि मूल संगठन जनता दल यू को अबतक प्रकोष्ठ के जो भी जिलाध्यक्ष बनाये गयें हैं, वे सभी पार्टी के संगठन को मजबूत करने में लगेगें। उन्होंने कहा कि किसान, महिला, अतिपिछड़ा एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। शेष प्रकोष्ठ का गठन शीघ्र ही कर दिया जायेगा।